हकीक की माला के लाभ – Hakik Ki Mala Ke Labh

हकीक की माला के लाभ – Hakik Ki Mala Ke Labh

 

हकीक की माला के लाभ

हकीक की माला के लाभ- हकीक जिसका महत्व ज्योतिष विज्ञान में बहुत अधिक होता है, हकीक की माला हो या हकीक का पत्थर सभी का व्यापक एवं विस्तृत प्रयोग रत्न शास्त्र में बताया गया है।

1. इस माला का सबसे अद्भुत प्रयोग मंत्र सिद्धि में किया जाता है, ऐसा माना जाता है, कि हकीक की माला से यदि भगवान शिव शंभू के मंत्रों का जप किया जाए तो वह बहुत जल्दी सिद्ध हो जाता हैl इसके साथ -साथ मां काली एवं बजरंगबली के मंत्रों का भी जप किया जाए तो यह बहुत जल्दी सिद्ध हो जाता है, एवं उपयोगकर्ता के लिए बहुत फायदेमंद सिद्ध होता है।

इसे भी पढ़िए:- मोती रत्न कैसे धारण करें 

2. सबसे अधिक लोकप्रिय काले हकीक की माला होती है lयह रत्न आध्यात्मिक गुणों से पूर्ण होता है। यही कारण है, कि इसकी प्रसिद्धि बहुत अधिक है lइसे धारण करने से दिव्य मानसिक शांति की प्राप्ति होती हैl इसके साथ साथ उपयोगकर्ता की मानसिक स्थिति को भी बहुत मजबूत बनाता हैl इस माला में अध्यात्मिक गुण तो मौजूद होते ही हैं। इसके साथ-साथ इसका प्रयोग हीलिंग जैसी चीजों में भी किया जाता हैl

3.काले हकीक की माला का उपयोग विभिन्न प्रकार के साधनों में सफलता प्राप्त करने के लिए किया जाता है lजैसे- अप्सरा साधना हो या यक्षिणी साधना हो या विभिन्न प्रकार के तांत्रिक क्रिया कलाप ओं में भी इसका उपयोग किया जाता है, जिस व्यक्ति के द्वारा काला हकीक धारण किया जाता है, ऐसा माना जाता है, कि शनिदेव की विशेष कृपा दृष्टि उस व्यक्ति के ऊपर बनी रहती है, तथा जातक के जीवन में आने वाले विभिन्न प्रकार के विघ्न बाधा को भी यह दूर रखने की क्षमता रखता हैl शनिदेव के कुदृष्टि एवं प्रकोप से बचने का सबसे सुलभ उपाय है, काले हकीक की माला धारण करना।

इसे भी पढ़े:- गोमेद रत्न पहनने की विधि 

4.हरा हकीक की माला धारण करने से जातक बहुत साहसी एवं नीडर स्वभाव का होता है, विषम से विषम परिस्थितियों में भी जातक परिस्थितियों के अधीन नहीं बल्कि परिस्थितियों के विपरीत चलता है, एवं उस पर नियंत्रण स्थापित करने की गजब की क्षमता रखता है।

5. इस माला की उर्जा गजब की होती है, विभिन्न रंगों में पाए जाने वाला हकीक का उपयोग विभिन्न प्रकार की सांसारिक परेशानियों को दूर करने में किया जाता है, जैसे- हरे रंग का हकीक की माला का प्रयोग बुध के मंत्रों का जप करने के लिए किया जाता हैl इसके साथ-साथ इसे बुध ग्रह की कृपा प्राप्त करने के लिए उदाहरण भी किया जाता है, का प्रयोग राहु ग्रह की कृपा प्राप्त करने के लिए एवं उसके दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए भी इसे प्रयोग में लाया जाता है।

राहु के मंत्रों का भी जाप इस माला से बहुत जल्दी सिद्ध हो जाता है, हालांकि राहु के मंत्रों के लिए काले हकीक की माला का भी प्रयोग किया जाता हैl हरे रंग होने की वजह से इसमें प्राकृतिक तौर पर उपचारात्मक गुण भरपूर रूप से मौजूद रहता है। यही कारण है, कि औषधीय गुणों से युक्त यह माला का प्रयोग अवसाद से ग्रसित लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है, इसके साथ-साथ जिन लोगों को संचार तंत्र में परेशानी होती है, उनके द्वारा भी इससे धारण किया जाता है lयह दृढ़ इच्छाशक्ति को मजबूत बनाता है, इसके साथ साथ वाणी दोष को दूर करता है, तथा वाणी में मधुरता लाता है, एकाग्रता शक्ति में वृद्धि करता है।

इसे भी पढ़िए:- लाजवर्त स्टोन के अदभुत फायदे 

6.लाल हकीक की माला का उपयोग मुख्यतः मूंगा रत्न के स्थान पर किया जाता है lइस स्टोन का उपयोग मंगल ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए तथा मंगल के द्वारा दिए जा रहे अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए किया जाता है lमंगल के दुष्प्रभाव की वजह से जातक बहुत अधिक उग्र हो जाता है, एवं क्रोध से अधिक उन्मादी होने लगता है, जिससे उसके सारे कार्य बिगड़ने लगते हैं, लोग उसके खिलाफ षड्यंत्र रचने लगते हैं। उसके दुश्मनों की संख्या में वृद्धि होने लगती है, प्रत्यक्ष शत्रु हो या अप्रत्यक्ष हर ओर से उसे हानि पहुंचाया जाने लगता है, इसके साथ साथ उसमें आत्मविश्वास की कमी भी देखने को मिलती है, तथा मंगल की स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से उसकी ऊर्जा शक्ति भी बहुत निम्न होती है, यही कारण है, कि उसमें प्रेरणा एवं जुनून जैसी चीजें देखने को नहीं मिलती है। इस माला को धारण करने से जातक का मंगल ग्रह मजबूत होता हैl इसके साथ-साथ आप वृद्धि होती है, एवं गर्म प्रवृत्ति होने की वजह से ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है, जिससे जातक खुद को किसी भी कार्य को करने के लिए ऊर्जावान महसूस करता है।

लाल हकीक की माला शत्रु विजय के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता हैl रक्त से संबंधित विभिन्न विकारों में भी यह रत्न काफी प्रभावशाली सिद्ध होता है। इसके साथ-साथ नेत्र से संबंधित विकार हो या स्वास्थ्य संबंधित किसी प्रकार की बाधा इन सभी चीजों में यह रत्न बहुत प्रभावशाली होता है। यही कारण है, कि लोग लाल मूंगा के स्थान पर लाल हकीक की माला भी धारण करना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़े:- लहसुनिया रत्न के अदभुत फायदे 

7.सफेद हकीक की माला अपने आप में ही बहुत उत्कृष्ट गुणवत्ता वाला होता है, तथा आध्यात्मिक जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए इसे बहुत महत्व दिया जाता हैl इसे धारण करने से मानसिक शांति तो प्राप्त होती ही है lइसके साथ -साथ जीवन के विभिन्न आयामों में संतुलन पाने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है। तनाव ग्रस्त स्थिति को दूर करने में यह रत्न बहुत कारगर सिद्ध होता है, तथा जो लोग बहुत अधिक भावनात्मक होते हैं, जो भावनाओं में बहकर कभी-कभी गलत निर्णय ले लेते हैं। उन लोगों के लिए यह माला किसी वरदान से कम नहीं हैl यह उन्हें विभिन्न प्रकार के भ्रम जाल से निकलने में मदद करता है, तथा तार्किक शक्ति को जगाता हैl अपने तार्किक शक्ति का प्रयोग कर जीवन में आगे बढ़ते हैं, और किसी भी जालसाजी में फंसने से बचते हैं। सफेद हकीक की माला आत्म संयम को बढ़ाता है। यह हमारे चित्र को पूरी तरह से शांत रखता है।

8..पीला हकीक की माला का गुरु ग्रह बृहस्पति को मजबूत करने के लिए धारण किया जाता हैl भगवान बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए यह माला लोगों के द्वारा धारण किया जाता है। जीवन में विभिन्न प्रकार के भौतिक सुख संपदा ऐश्वर्य ज्ञान की प्राप्ति के लिए पीला हकीक की माला का उपयोग किया जाता है। गुरु की कृपा यदि बरसती है, तो पापी एवं क्रूर ग्रह राहु केतु भी जातक का कुछ भी नहीं बिगाड़ कर सकते हैंl यदि किसी जातक की जन्मपत्रिका में अशुभ स्थिति में राहु केतु स्थित है, और गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, तब भी इन दोनों के द्वारा दिए जा रहे दुष्प्रभाव को गुरु ग्रह निष्फल करने की क्षमता रखते हैंl यही कारण है, कि लोगों में पीला हकीक की माला धारण करना एक लोकप्रिय विधि है, इसका प्रयोग लोग विभिन्न प्रकार के आभूषण के तौर पर भी उपयोग में लाते हैं।

अगर आप भी अभिमंत्रित किया हुआ हकीक की माला प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे नवदुर्गा ज्योतिष केंद्र से पंडित जी द्वारा अभिमंत्रित किया हुआ हकीक की माला मात्र -700₹ में मिल जायेगी जिसका आपको लैब सर्टिफिकेट और गारंटी के साथ में दिया जायेगा (Delevery Charges free) Call and WhatsApp on- 7567233021

 

Leave a Reply